फीता काटकर डीवीसी के मुख्य महाप्रबंधक ने किया पूजा समारोह की शुरुआत
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल सेंट्रल मार्केट हनुमान मंदिर के बगल आयोजित मां चैती दुर्गा पूजा के प्रतिमा का अनावरण 25 मार्च को पूर्व आचार्य भागीरथ दुबे द्वारा मंत्रों उच्चारण व अनुष्ठान सहित ढोल बाजाकर किया गया। साथ ही माता रानी की जयकारा लगाया गया।
इसके अलावे बोकारो थर्मल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने पूजा समारोह स्थल में फीता काट कर माता रानी के पट का अनावरण कर पूजा समारोह का शुरुआत किया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यहां 36 वर्षों से चैती दुर्गा पूजा समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूजा कमिटी के पीजी सेन, सच्चिदानंद यादव, भगवान यादव, प्रदीप प्रसाद, नोखेलाल साव, बासदेव प्रजापति, हरिहंत कुमार, ए गणपति सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply