जय अंबे गौरी मईया जय की आरती मंत्रो से कोयलांचल हुआ भक्तिमय
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल का वातावरण दुर्गामय के साथ साथ भक्तिमय हो गया है। हर तरफ भक्ति की बयार बह रही है। अवसर है चैती दुर्गा पूजा महोत्सव का।
जानकारी के अनुसार बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के करगली स्थित जवाहर नगर कॉलोनी सहित आसपास क्षेत्रो में श्रीदुर्गा पूजा भक्ति भाव व् धूमधाम से मनाया जा रहा है। जवाहर नगर दुर्गा मंडप मे दुर्गा पूजा के अवसर पर शारदीय नवरात्र मे मां दुर्गा के आठवे स्वरूप मां गौरी की पूजा अराधना की गयी। आरती क्षमा प्रार्थना सहित कई पूजा अनुष्ठान किए गये।
बताया जाता है कि 27 मार्च को दोपहर दो बजे जवाहर नगर पूजा पंडाल में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। पूजा को सफल बनाने मे पुजारी विनय भट्टाचार्य और घनजंय बनर्जी के अलावा कमिटि के टुल्लु सिंह, प्रताप सिंह, तन्मय डे, बिनोद सिंह, दया राम, सजल गांगुली, बैजनाथ महतो, अखिलेश सिंह उर्फ मुन्ना, दीपक सिंह, गुड्डू सिंहा, तरशेम सिंह, विद्या भूषण, अमित कुमार, विवेक चतुर्वेदी, श्याम कुमार आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply