छठ घाटों पर भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं की जुटी अप्रत्याशित भीड़
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में चार दिवसीय आस्था का निर्जला महापर्व चैती छठ पूजा ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में 25 मार्च को संपन्न हो गया।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर प्रातः विभिन्न घाटों पर चैती छठ पर छठव्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पेटरवार प्रखंड के हद में रघुनाथपुरम स्थिति रामधनिया तालाब, राजा तालाब , मेलाटांड़ सहित कई छठ तालाब घाट के किनारे बीते 24 मार्च की संध्या बेला में डुबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। साथ ही कई रहिवासियों ने अपने अपने घरों में टब में तालाब बनाकर महिलाओं ने अर्ध्य दिया। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुछ इने गिने परिवारों में चैती छठ की जाती है।
ज्ञात हो कि बीते 22 मार्च की दोपहर बाद से ही महिलाएं पूजा की तैयारी में जुट गई थी। अपने सिर पर डाला, सूप में ठेकुआ, फल एवं पूजा की सामग्री लेकर घाट पर गई। सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। चैती छठ को लेकर माहौल छठ के गीतों से गुंजायमान होता रहा। घाटों पर भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ लगी रही। कुछ भक्त पैदल तो कुछ वाहन से अपने अपने पसंदीदा घाटों की ओर बढ़ते दिखे। इस दौरान छठ मैया के बज रहे गीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। छठ घाट पर छठ व्रती महिलाओं ने पुजा अर्चना हवन एवं आरती की।
इस सुर्योपासना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने जल, वायु, अग्नि और धरती के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं हर छठ घाटों में प्रशासन की निगरानी पूर्ण थी। वहीं उदीयमान सूर्य को छठ वर्ती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना के साथ चैती छठ पूजा महापर्व का समापन हो गया।
![]()













Leave a Reply