एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर वन सी स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर 11 जनवरी को दिवंगत की जयंती को लेकर सादा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहें। मौके पर मंत्री ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस अवसर पर मंत्री ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण – पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह के दौरान बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता आदि ने दिवंगत की तस्वीर पर माल्यार्पण – पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया और उन्हें नमन किया।
मौके पर उपस्थित सैकड़ो गणमान्य जनों ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह श्रद्धा, सम्मान और सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इससे पूर्व, बोकारो परिसदन में मंत्री को गुलदस्ता देकर डीसी अजय नाथ झा, एसी मो. मुमताज अंसारी, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता ने स्वागत किया।
![]()













Leave a Reply