Advertisement

सीसीएल सीकेएस ने मनाया गणेश विद्यार्थी का बलिदान दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) ढोरी क्षेत्र द्वारा 25 मार्च को महान स्वतंत्रता सेनानी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सुधारक गणेश विद्यार्थी का बलिदान दिवस मनाया।

ज्ञात हो कि गणेश विद्यार्थी का जन्म 28 अक्टूबर 1890 ईस्वी में हुई थी। उन्होंने देश में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने अखबार के माध्यम से अंग्रेजों के खिलाफ जबरदस्त लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। वे सामाजिक न्याय के प्रखर हितैषी थे। उन्होंने चारों धर्म को लेकर चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समुदाय को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।

जब 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को फांसी की सजा हुई तो कानपुर में जबरदस्त आंदोलन एवं भगदड़ मची। दंगे में फंसे सभी समुदाय को बचाते बचाते गणेश विद्यार्थी अपने प्राण की आहुति 25 मार्च 1931 को दे दी। उसी दिन से भारतीय मजदूर संघ गणेश विद्यार्थी के शहादत दिवस को वलिदान दिवस के रूप में मनाती आ रही है।

इसी निमित्त 25 मार्च को सीसीएल सीकेएस द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, एसडीओसीएम कल्याणी के परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला संगठन मंत्री श्रीसंत, मंत्री कुलदीप, सीकेएस ढोरी क्षेत्र के सचिव विनय कुमार सिंह, अध्यक्ष हीरालाल रविदास आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा सच्चिदानंद झा, मोहम्मद कलाम खान, तरशेम सिंह एवं संतोष भेंगड़ा आदि ने गणेश विद्यार्थी के फ़ोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मौके पर राजेश पासवान, गणपत, कुंडा सिंह, अरबिंद ठाकुर, गुलाब सिंह, प्रतोष कुमार रॉय, संदीप उरांव, मुक़री राम, अभय तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, सीमा कुमारी, ज्योति, लखि बाला देवी, यशोदा, सुनीता गुनिया, किरण देवी, इंडिया देवी, सूती देवी, देवकी देवी, लाचो देवी, लक्ष्मी बाई आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *