Advertisement

स्वर्गीय करमा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विजेता बना बीटीपीएस टीम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाष नगर फील्ड क्वारी ग्राउंड मे स्वर्गीय करमा मुंडा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का 20 नवंबर को समापन हो गया।

प्रतियोगिता के फाइनल में बीटीपीएस की टीम ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया है। ट्रॉफी की रोमांचक जंग में बारिग्राम की टीम 1-0 से शिकस्त खा गई। समापन समारोह में विजेता टीम को 30 हजार रूपये का चेक दिया गया, जबकि उप विजेता टीम को 20 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि आदिवासी नेत्री ज्योत्सना करकेट्टा रांची से आई थी, उन्होंने पुरस्कार वितरण किया और इस खेल आयोजन की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि केरकेट्टा ने कहा कि खेल आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वही फुसरो नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और कहा कि इनकी लगन और मेहनत का नतीजा था कि सुभाष नगर का खेल मैदान खूबसूरत बन गया। इनके मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे, क्योंकि खेल आपस में आमजनों को जोड़ता है।

पूर्व वार्ड पार्षद अशोक अग्रवाल ने युवाओं की जमकर प्रशंसा की, उन्होंने ही सेमीफइनल खेल का शुभारंभ कराया तथा कहा कि आगे भी खेल और युवाओं को वे मदद करते रहेंगे। कहा कि यह उनके लिए एक संकल्प की तरह है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह भी इस टूर्नामेंट में युवाओं का भरपूर साथ दिया, ग्राउंड बनाने से लेकर आर्थिक सहयोग भी उन्होंने किया। फाइनल में भी उन्होंने बढ़ चढ़कर मदद की। वही पूर्व खिलाड़ी अशोक सरकार ने भी आर्थिक सहयोग टूर्नामेंट के आयोजनकर्ताओ को दिया।

फाइनल में गीत संगीत का कार्यक्रम भी किया गया। युवा गायिका पल्लवी ने अपनी सुरीली आवाज से गाना प्रस्तुत कि सभी उपस्थित खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सुनील कुमार मुंडा, संतोष, बिक्रम, शक्ति, सन्नी और साथ ही कई अन्य रहिवासियों ने दिन रात मेहनत की। उनके परिश्रम का नतीजा था कि एक सफल टूर्नामेंट का आयोजन तक़रीबन डेढ़ दशक बाद सुभाष नगर फील्ड क्वारी ग्राउंड में संभव हो पाया, जहां फाइनल देखने के लिए हजारो की भीड़ लगी रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *