रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जमीन विवाद के मामले में जांच के नाम पर रिश्वत लेना बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मोहम्मद याकूब अंसारी को धनबाद भ्रष्टाचार निरोधक दल (एसीबी) की विशेष टीम ने पांच हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा है।
एएसआई याकूब अंसारी की गिरफ्तारी 26 मई को नया मोड़ स्थित एक फल दुकान के पास से दंडाधिकारी एवं स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई है।
धनबाद एसीबी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया था कि बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में 13 डिसमिल जमीन की खरीद के मामले में आलाधिकारी से शिकायत के बाद आलाधिकारियों के आदेश पर इस मामले की जांच का जिम्मा एएसआई मोहम्मद याकूब को सौंपी गई थी।
जांच रिपोर्ट में पक्षपात करने के एवज में पांच हजार की डिमांड एएसआई द्वारा शिकायतकर्ता से की गयी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देकर काम कराने के पक्ष में नहीं था, लिहाजा उसने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से की थी। एसीबी ने मामले के सत्यापन रिश्वत की पुष्टि होने के बाद अपना ट्रैप बिछाया जिसमें योजनाबद्ध तरीके से आरोपी पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है। टीम आरोपी को अपने साथ लेकर धनबाद रवाना हो गई।
![]()













Leave a Reply