Advertisement

किराए के मकान में फंदे से झूलता मिला बैंक कर्मी का शव, हत्या की आशंका

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया में किराए के मकान में फंदे से झूलता बैंक ऑफ़ बड़ौदा कर्मी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त कर निष्पक्ष जांच की मांग की हैं।

जानकारी के अनुसार 26 मई को गोमिया मोड़ स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा कर्मी विनय सिंह चौधरी पलिहारी गुरुडीह पंचायत के कोठीटाड़ स्थित रिटायर्ड शिक्षक ललन माली के किराए के मकान में रहता था। बताया जाता हैं कि 26 मई की सुबह वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी लीला समाप्त कर चुका था।

बताया जाता है कि मृतक बैंक कर्मी बोकारो जिला के हद में पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के कान्डरा रहिवासी जयदेव सिंह चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र विनय सिंह चौधरी था, जो क्लर्क पद पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा गोमिया शाखा में कार्यरत था। बैंक कर्मी के परिचितों ने इसकी सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का खुलासा हो सकेगा। वहीं हत्या अथवा साजिश की आशंका व्यंम करते हुए मृतक के परिजनों ने गोमिया थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *