विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। मुक्ति फाउंडेशन द्वारा 23 मार्च को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में स्वांग दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुक्ति फाउंडेशन गोमिया की ओर से शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेरमों एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, डॉ जितेंद्र कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो आदि ने किया।
शिविर में आये मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लड सेंटर हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल रांची के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शिविर में आए 51 रक्तदाताओं का रक्त संग्रह किया गया। इसके पूर्व शिविर में रक्तदाताओं का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, सिक्वल सेल आदि की जांच की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान का कार्य है। इससे किसी भी जरूरतमंद का जान बचाया जा सकता है।
कहा कि रक्त किसी भी प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता है और मानवता के दृष्टिकोण से मानव द्वारा हीं रक्त दान किया जा सकता है। कहा कि इस तरह के शिविर आयोजित करना काफी सराहनीय कार्य है। कहा कि वे शिविर में 39 बार रक्तदान कर चुके है। शिविर में बीडीओ महतो, स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद कुमार विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया विनोद कुमार पासवान, क्षेत्र के कलमकार प्रशांत कुमार सिन्हा, राजकुमार वर्मा आदि ने भी ब्लड डोनेट किया। सभी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बताया जाता है कि मुक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट पिछले 7 वर्षों से शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते रही है। संस्था के अध्यक्ष महेश स्वर्णकार ने बताया कि रोड एक्सीडेंट या अन्य गंभीर बीमारियों पर जब रक्त की आवश्यकता होती है, तब उसको रक्त सुगमता से उपलब्ध करवाना है, ताकि पीड़ित की जान बचाई जा सके।
रक्त संग्रह करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में विवेक कुमार, रामलाल कुमार, गोविंद कुमार, सुरेश दुबे, परितोष कुमार, कोमल कुमारी आदि शामिल थे। मौके पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष, शंकर वर्मा, अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, रौशन सोनी, शंभु श्रीवास्तव, दिलीप प्रजापति, जग्गू विश्वकर्मा, शिशु ठाकुर, बिनोद यादव, दीपक स्वर्णकार, प्रकाश प्रजापति, रंजीत अग्रवाल आदि गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply