Advertisement

सीएचसी पेटरवार में रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में 21 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, विधायक प्रतिनिधि राकेश सेठी, बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति, सदमाकला पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। वहीं इस रक्तदान शिविर में 33 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया। शिविर में आसपास के रहिवासी ने भी बढ़ – चढ़ कर भाग लिया।

ज्ञात हो कि इसके पहले भी पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति ने अपने पंचायत में रक्तदान शिविर लगाकर लगभग 168 यूनिट रक्त संग्रह किया। आज पेटरवार समुदायिक सवस्थ केंद्र में भी डॉ कुंदन राज के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें रक्तदाता ख़ुशी ख़ुशी रक्तदान कर रहे। उसी में एक रक्त दाता तो 24 बार रक्त दान कर चुके हैं। इस मौके पर रितेश कुमार सिन्हा, राकेश सेठी, सत्यम प्रसाद, बाबूलाल साव, तपेश्वर सिंह, रमेश कुमार, संजय महतो सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *