प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में 25 मार्च को प्रखंड स्तरीय एमडीएम सह स्टीयरिंग कमिटी की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो ने की।
बैठक में विद्यालय में चल रहे मध्यान भोजन संचालन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में पिछले बैठक की समीक्षा की गई। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के चतुर्थ तिमाही का चावल का आवंटन 361.20 क्विंटल प्राप्त हुआ है। जिसे प्रखण्डाधीन विद्यालयों के बीच वितरण किया गया। कहा गया कि चावल का खपत प्रतिमाह 300 क्विंटल है, लेकिन चावल कम आवंटन होने के कारण विद्यालयों में चावल समाप्त हो गया है। इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निर्देश देते हुए कहा कि जिन रसोईया का हेल्थ कार्ड नहीं बना है, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार ले जाकर हेल्थ कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। विद्यालय में बच्चों को बैठकर मध्यान भोजन खाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, इस कारण प्रत्येक विद्यालय को निर्देश दिया गया कि शेड निर्माण के लिए जिला में प्रतिवेदन करें। इसके अतिरिक्त कई निर्णय लिया गया। बैठक में बीईईओ प्रतिमा दास, एमडीएम ऑपरेटर कुमार कौशलेश, विद्यालयों के शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, संयोजिका सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply