प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में प्रखंड स्तरीय केसीसी ऋण एवं संवीकरण शिविर का आयोजन चांदो पंचायत सचिवालय में 9 जनवरी को आयोजित किया गया।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) काशीनाथ रजवार के नेतृत्व में आयोजित उक्त शिविर में किसानों को केसीसी ऋण संबंधी जागरूकता के तहत उनके आवेदन लिये गए। उपार्जन हेतु किसानों की पंजीयन के लिए आवेदन प्राप्त किये गए।
साथ ही प्रधानमंत्री कुसुम योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की जानकारी उपस्थित किसानों को दी गई। वहीं केसीसी ऋण संबंधी आवेदन 19 एवं प्राप्त धान अधिप्राप्ति पंजीयन प्रपत्र 43 उपलब्ध कराया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी काशीनाथ रजवार सहित एटीएम नवीन कुमार, वीएलडब्ल्यू प्रेमकुमार दास, सीएफएल पर्यवेक्षक कमलेश महतो, सीएससी प्रकाश कुमार नायक सहित कई कृषक मित्र उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply