Advertisement

रामनवमी व् बासंतिक नवरात्र को लेकर प्रखंड प्रशासन ने की फ्लैग मार्च

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बासंतिक नवरात्र एवं श्रीरामनवमी के पूर्व संध्या पर 26 मार्च को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड प्रशासन एवं पेटरवार थाना की ओर से संयुक्त रूप से पुलिस जवानों के साथ पेटरवार शहरी क्षेत्र एवं खेतको गांव में फ्लैग मार्च किया गया। अंचल अधिकारी अशोक राम, बीडीओ संतोष कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र जवानों के साथ पेटरवार के विभिन्न क्षेत्रों तथा खेतको सहित अन्य पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने यह आह्वान किया कि शांति तरीके से त्यौहार मनाएं और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें। माहौल बिगाड़ने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेश आएगी।

इस अवसर पर बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी ने पेटरवार स्थित कई पूजा पंडालों का भी निरीक्षक किया और मां दुर्गा के दर्शन कर त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *