एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) का एक आवश्यक बैठक 3 मई को बोकारो जिला के हद में बालीडीह के रियांश मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता आरिज हुसैन एवं संचालन बबलू मंडल ने किया।
आयोजित बैठक में मजदूर हित की बातों पर चर्चा किया गया। साथ हीं कई अहम बिंदुओं पर फैसला लिया गया। जिसमें महा धरना से पहले बोकारो जिले के नौ प्रखंड एवं बोकारो की दोनों नगर कमेटी चास नगर निगम एवं फुसरो नगर कमेटी तथा पूरा बोकारो जिला में अधिक से अधिक जन संपर्क करने, बीकेएमएस का जियाडा भवन के सामने में कार्यालय खोलने एवं उद्घघाटन बीकेएमएस के केंद्रीय महामंत्री सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो एवं केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो से कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कहा गया कि जल्द हीं जियाडा भवन के बाहर एकदिवसीय महाधारणा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें तिथि की घोषणा झारखंड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो एवं बीकेएमएस केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो के आदेशानुसार बाद में किया जाएगा।कहा गया कि महाधरना में कम से कम 2000 का भीड़ होना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों को जो केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन लागू किया गया है। उसको सभी फैक्ट्री में लागू करवाना है तथा कार्य की अवधि को 12 घंटे से कम कर 8 घंटा करना है। सभी मजदूर भाइयों को पीएफ, ईएसआई एवं मेडिकल की सुविधा तथा ग्रुप इंश्योरेंस मिलना चाहिए। सभी मजदूरों को रविवार सप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए। कहा गया कि बालीडीह औधोगिक क्षेत्र के सभी फैक्ट्री में झारखंड सरकार की नियमानुसार 75 प्रतिशत झारखंडियों की नियुक्ति होनी चाहिए, जिस पर विशेष चर्चा किया गया।
साथ हीं फैक्ट्रियों द्वारा प्रदूषण फैलाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदूषण सर्टिफिकेट की जांच पर चर्चा किया गया। वहीं बैठक में फैक्ट्रियों की गाड़ियां सड़क के दोनों साइड खड़ी रहती है उसको हटाकर पार्किंग व्यवस्था करने पर चर्चा किया गया। सड़क के दोनों किनारे लाइट की व्यवस्था एंव सड़क मरम्मत पर बल दिया गया।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र बालीडीह अध्यक्ष बलराम झा, आरिज हुसैन, रथु लहरी, बबलू मंडल, अब्दुल्लाह अंसारी, अफसर अंसारी, गौरीलाल महतो, सुरनजन कपरदार, उमेश महतो, टुनटुन पांडेय, रिंकू महतो, संतु कुमार, संजय महतो, हरखलाल मोहली, वाहिद हुसैन, कुणाल मंडल, राहुल महतो, गुप्तेश्वर मंडल, मंटू कुमार, चुन्नू कुमार, गौरव कुमार, सुबोध महतो सहित दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply