Advertisement

25 दिसंबर को ‘मालवीय महोत्सव’ के रूप में मनेगी जयंती

मालवीय स्मारक समिति का पुनर्गठन, जगदीश पुरी अध्यक्ष और केदार सिंह बने सचिव

सिवान (बिहार)। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती इस वर्ष 25 दिसंबर को ‘मालवीय महोत्सव’ के रूप में मनाई जाएगी। इस संबंध में शहर के प्रभावती देवी महिला कॉलेज परिसर में बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रो. उदय शंकर पांडेय ने की।

बैठक में सर्वप्रथम पूर्व आयोजन समिति के दिवंगत अध्यक्ष सुभाषकर पांडेय एवं सचिव वीरेंद्र नाथ तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से पुरानी समिति का पुनर्गठन कर ‘मालवीय स्मारक समिति’ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संस्थापक सदस्य जगदीश पुरी को अध्यक्ष, केदार सिंह को सचिव तथा कन्हैया कुमार दुबे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव को 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश पुरी ने कहा कि इस बार मालवीय जयंती को व्यापक स्तर पर महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य महामना के शिक्षा, राष्ट्रसेवा और सनातन संस्कृति से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की। बैठक में रमाकांत द्विवेदी, डॉ. केडी रंजन, नीलेश वर्मा, मनोज पांडेय, शेषनाथ मिश्रा, अधिवक्ता मनोज सिंह, उपेंद्र द्विवेदी, डॉ. शशांक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में अधिवक्ता डॉ. विजय कुमार पांडेय ने आभार व्यक्त किया।

Tegs: #Birth-anniversary-will-be-celebrated-as-malaviya-mahotsav-on-25th-december

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *