प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। झारखंड के हजारीबाग सदर अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कथित समर्थकों द्वारा पत्रकार सुशांत सोनी तथा आशीष साव के साथ की गई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में 3 मई को बेरमो के पत्रकारों ने बैठक की।
बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में उपस्थित पत्रकारों द्वारा उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गयी। बैठक में पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रहार है, बल्कि यह अराजकता का परिचायक है। सत्ता के संरक्षण में पत्रकारों को निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस मामले में उचित कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 4 मई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार को एक आवेदन सौंपा जाएगा। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार शामिल थे।
![]()













Leave a Reply