एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी में बेरमो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल उर्फ (अनूप सिंह) को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी ने 16 उपाध्यक्षों की सूची में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल को शामिल किया है, जो केशव महतो कमलेश की टीम के मुख्य पदाधिकारियों में से एक हैं। वे बोकारो जिला की हद में बेरमो विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। इसके अलावा इंटक के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष और झारखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं।
बेरमो विधायक पहले झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्ष 2020 के उप चुनाव में जीत के बाद से क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस नई संगठनात्मक नियुक्ति का उद्देश्य आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए बेरमो के रहिवासियों ने प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आभार व्यक्त किया। कहा कि पार्टी का यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।
![]()













Leave a Reply