Advertisement

बेरमो विधायक ने किया एफकेआर फिटनेस जीम का उद्घाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्री नगर बी.डी एस मार्केट स्थित एफकेआर फिटनेस जीम का 28 मार्च को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह ने फीता काटकर किया।

फिटनेस जीम के उद्घाटन के अवसर पर विधायक अनुप सिंह ने कहा कि यह फिटनेस सेंटर क्षेत्र के युवाओं के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने बताया कि व्यस्त दिनचर्या में आमजन अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। यह सेंटर यूवाओं को स्वस्थ रहने में सहायक होगा। फिटनेस जीम के प्रॉपराइटर फिरोज खान के अनुसार, यह जिम नवीनतम एक्सरसाइज मशीनों से सुसज्जित है। विशेष प्रशिक्षित ट्रेनर्स यहां महिला – पुरुष को व्यायाम में मार्गदर्शन करेंगे।

मौके पर उपस्थित बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने स्वयं विभिन्न एक्सर साइज मशीनों का प्रयोग किया और शुभकामनाएं दीं। प्रॉपराइटर खान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक एवं उनके समस्त परिवार जनों को नए व्यवसाय के शुभारंभ हेतु साधुवाद दी। इस अवसर पर पूर्व मुखिया ललन सिंह, ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व पुर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, मजदूर नेता गणेश मल्लाह सहित विनोद सिंह, मोहम्मद कलाम खान, रईस आलम, दिनेश सिंह, प्रमोद सिंह, देवी सिंह, बिरेंद्र सिंह, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद फारुक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *