एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में प्रखंड कार्यालय बेरमो के सभागार कक्ष में 7 जनवरी को बीएलबीसी की मासिक समीक्षात्मक बैठक किया गया।
अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की।
आयोजित बीएलबीसी की मासिक समीक्षा बैठक में बेरमो के लिड बैंक मैनेजर (एलडीएम) प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंक शाखा के बैंक मैनेजर तथा सभी विभागों के कर्मी उपस्थित हुए। उक्त बैठक में बैंक से प्राप्त शिकायतों का संबंधित बैंकों द्वारा जानकारी ली गई।
बैठक में अंजन सिंह, सुमित कुमार, मिथिलेश कुमार पांडेय, सर्जन महतो सहित सभी बैंक के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
एक अन्य जानकारी के अनुसार 7 जनवरी बेरमो प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सरकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी एवं अन्य कर्मी उपस्थित हुए।
बैठक में बीडीओ द्वारा सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त बेरमो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शत प्रतिशत पाठ्य पुस्तक वितरण की जानकारी बीआरपी/सीआरपी से ली गई।
बीडीओ द्वारा बताया गया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गुरु जी क्रेडिट कार्ड के व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कराये, ताकि कोई भी विद्यार्थी राशि के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न हो तथा बेरमो प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन करें।

मौके पर सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजना सावित्रीबाई फुले, किशोरी समृद्धि से शत प्रतिशत छात्राओं को योजना से अच्छादित करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि कोई भी छात्र योजना से वंचित न रहे। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में आधार कैंप का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा करवाया गया।
बीडीओ द्वारा बताया गया कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में बेरमो प्रखंड राज्य स्तर में बेहतर रैंक प्राप्त किया है। बीडीओ द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, मध्यान भोजन, पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति, बैंक खाता खोलने, विद्यालय तथा परिसर की स्वच्छता, क्रियाशील अलग-अलग शौचालय, नि:शुल्क पाठय पुस्तक वितरण, विद्यालय परिसर में पेयजल एवं हैंड वॉश की व्यवस्था आदि विषयों पर गंभीरता से समीक्षा की गई।
![]()













Leave a Reply