प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी कोलकाता के जगत मुखर्जी पार्क में बीते दिनों मैत्री बंधन संगठन द्वारा बसंत उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर संगठन द्वारा राधा कृष्ण की पूजा करते हुए सभा का शुभारंभ किया गया। साथ में शंख ध्वनि और ढोल का बोल से सभा स्थल गूंज उठा। विशिष्ट समजाकर्मी शचींद्रनाथ बिस्वास ने अध्यक्षता की। उपाध्यक्ष थे देवांशू तालुकदार। मुख अतिथि फिल्म इंडस्ट्री का जानेमाने कलाकार सौमित्र चक्रवर्ती, जबकि विशिष्ट अतिथि कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सरकार आदि उपस्थित थे।
बताया जाता है कि एक नियमन के अनुसार मैत्री बंधन संगठन का सदस्य होने के लिए कम से कम पचास साल उमर होना चाहिए। सिर्फ पचास साल या उसेसे ज्यादा उमर वाले बुजुर्ग इसका सदस्य बन सकता हैं। ये संगठन सदस्य को अपना अपना कला जैसे नृत्य, संगीत, कविता पाठ करने का मौका देते हुए जीवन का आनंद लेने में सहयोग करना एवं गरीब दुखीयों को वस्त्र व धनराशि प्रदान करके मदद करना होता हैं।
इसका परिचालन समिति के कनाईलाल मालों, पली चैटर्जी, शुक्ला मुखर्जी, नीलू नंदी, मिंटो डे मुख्य रूप से शामिल हैं। संगठन का मुख्य भूमिका में प्रशांत कुमार मुखर्जी हैं।
मुखर्जी ने बताया कि मैत्री बंधन सिर्फ संगठन नहीं है। यह संगठन समाज कल्याण व गरीब दुःखियों को मदद करने के लिय हमेशा प्रस्तुत रहती है।
कार्यक्रम में मुख रूप से दिलीप सरकार, चाणक्य देव बर्मन, आशीष चक्रवर्ती, उत्तम पाल, रतन कर्मकार, विमल लश्कर, सुशांत भट्टाचार्य, अशोक साधुखान, अमिताव सेनगुप्ता, श्याम लोध, सैफुद्दीन चौधरी, सुजाता दास, शांति चैटर्जी, अरूप सरकार, बंदना दास, बसंती दास, देवजानी चक्रवर्ती, सीखा भट्टाचार्य, पार्थ मिल, अनीता सरकार, रीता अड्डी, संजयत सेन, मिट्ठू सरकार, देवजानी रॉय, सुष्मिता चक्रवर्ती, मिली डे, सीखा भट्टाचार्य, ब्रिस्टि मजुमदर आदि उपस्थित थे। संचालना कर रहे थे मौसमी दा। अंत में सामूहिक राष्ट्रीय गाना गाने के पश्चात कार्यक्रम समापन किया गया।
![]()













Leave a Reply