परियोजना प्रधान ने आमजनों से धैर्य रखने तथा जल्द उद्घाटन का दिया आश्वासन
प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी द्वारा जिला के हद बोकारो थर्मल में नवनिर्मित ओवरब्रिज को जल्द चालू करने को लेकर दर्जनों राहगीरों ने आक्रोशित होकर 26 मई की सुबह ओवरब्रिज का बैरीकेट को हटा दिया। सूचना पाकर डीवीसी अधिकारियों ने संबंधित ठिकेदार के सहयोग से ओवरब्रिज के मुख्य द्वार में फिर से बैरीकेट लगा दिया।
इस सम्बन्ध में डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के मुख्य प्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने आमजनों से धैर्य रखने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि यह ओवरब्रिज जनता के लिए ही बनाई गई है। जिसका जल्द उद्घाटन कर जनता के हवाले कर दिया जाएगा। तबतक उन्होंने धैर्य रखने की अपील की। कहा कि रेलवे प्रबंधन ओवरब्रिज के गुणवत्ता की जांच कर रही थी जो पूरा हो चुका है। तिथि निर्धारित कर जल्द ही उद्घाटन करने की उन्होंने बात कही।
बता दे कि, 26 मई की सुबह दर्जनों राहगीरों ने ओवरब्रिज के मुहाने में रखे लोहे के बैरियर को हटा कर ओवरब्रिज से आवागमन शुरू करने का प्रयास किया था। जिसे डीवीसी प्रबंधन द्वारा पुनः बंद करवा दिया गया। ज्ञात हो कि गिरिडीह सांसद ने पुल की गुणवत्ता और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए रेलवे को पत्र लिख कर जांच की मांग की थी। जिसके बाद 150 टन क्षमता का लोड टेस्ट भी ओवरब्रिज का करवाया गया। अब जांच पूरी हो गई है। डीवीसी द्वारा यह ओवरब्रिज लगभग 134 करोड़ रुपए की लागत से बनवाई गई है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करने वाली बीकेबी कंपनी के उपाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि रेलवे का जांच रिपोर्ट आ गई है। जिसे डीवीसी के पास जमा भी कर दिया गया है, ताकि ओवरब्रिज का जल्द उद्घाटन किया जा सके।
![]()













Leave a Reply