Advertisement

विश्व अक्षमा (टीबी) दिवस पर अंगवाली में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सीएचसी के सौजन्य से 19 जून को अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में विश्व अक्षमा दिवस के मौके पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।

एसटीएलएस संतोष कुमार, एसटीएस मुरारी कुमार प्रजापति के पर्यवेक्षण में टीम में शामिल कर्मियों ने कंप्यूटर व लेव तथा अन्य उपकरणों के माध्यम से पंचायत के 68 ग्रामीणों की हार्ट, शुगर लेवल, फेफड़ा आदि की जांच की। वहीं सभी मरीजों का संपर्क नंबर लिया गया, ताकि किसी प्रकार की शारीरिक समस्या निकलने पर उनसे अस्पताल से संपर्क किया जा सके। नेतृत्व पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार कर रहे थे।

स्वस्थ टीम में रेडियो ग्राफर रमेश कुमार ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र कुशवाहा, लेव तकनिशियन सतीश कुमार, एमपीडब्ल्यू दिनेश कुमार, एएनएम कुमारी बबीता, विलचंद कुमारी, पंचायत सहायक संगीता देवी, सहिया ऊषा देवी, स्वास्थ्य कर्मी गौरव कपड़दार, प्रिंस कपरदार, बिंदेश्वर रजवार, मनोज रविदास आदि टीम में शामिल थे।

पंचायत कोष से रखी गयी नाली निर्माण की नींव

एक अन्य जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने 19 जून को प्रातः वार्ड एक अंतर्गत मिश्रा मोहल्ला भगत बांध मोड के निकट पंचायत की 15वें वित्त आयोग कोष से नाली निर्माण की नींव अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति ने रखी। मौके पर वार्ड सदस्य विवेक मिश्रा, शामू मिश्रा, विकास सोनी, अभिषेक मिश्रा, विक्रम मिश्रा, अवधेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *