एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई ने 4 मई को रिन्यूएबल एनर्जी पर जागरूकता अभियान चलाया।
कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व देखरेख में गोद लिए बोड़िया दक्षिणी पंचायत के बाजारटांड़ में ग्रामीणों के बीच रीन्यूएबल एनर्जी विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जानकारी देते हुए प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि एनएसएस ईकाई लगातार जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक बना रही है। कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी या नवीकरणीय ऊर्जा मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के रक्षा में सहायक है। यह ऊर्जा के ऐसे स्रोत हैं जो समय के साथ प्राकृतिक रूप से पुर्नजीवित होते हैं व कभी समाप्त नहीं होते हैं।
जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रहे कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने रहिवासियों को रिन्यूएबल एनर्जी के बारे में समझाया और इनके मुख्य स्रोतों में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत, भू तापीय ऊर्जा, बायोमास ऊर्जा, समुद्री ऊर्जा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सूर्य से प्राप्त ऊर्जा (सौर ऊर्जा) के उपयोग, सौर कुकर, सौर लालटेन, सौर वाटर हीटर की जानकारी साझा की। पवन ऊर्जा, जैविक अपशिष्ट से ऊर्जा बनाने की जानकारी दी गई।
मौके पर एनएसएस स्वयं सेवकों में सुमीत कुमार सिंह, सोनू कुमार शर्मा, अमन तिवारी, रेशमा परवीन, अंतरा कुमारी, मोहिनी कुमारी, गुंजा, पल्लवी कुमारी, काजल कुमारी, कौसर अंसारी, मिलन कुमार गुप्ता आदि ने पोस्टर के माध्यम से रिन्यूएबल एनर्जी की जानकारी को आमजनों तक पहुंचाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा, साथ ही देश की ऊर्जा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा की। रीन्यूएबल एनर्जी जागरूकता अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी सहित स्वयं सेवक, बाजारटांड़ रहिवासी संगीता कुमारी, शकुन्तला देवी, मंतोष कुमार, सावन कुमार, सुमीत राम आदि की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply