रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सहायक अध्यापक संघ द्वारा 4 मई को एक सराहनीय पहल की गयी। संघ द्वारा मध्य विद्यालय मायापुर की शिक्षिका बेबी देवी के परिवार को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। इस मानवीय कदम ने समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
संघ के सदस्यों ने बताया कि शिक्षिका के परिवार को इस कठिन समय में सहयोग की आवश्यकता थी, जिसे देखते हुए सभी शिक्षकों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहायता एकत्र कर परिवार को सौंपा। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर संघ के सदस्य केदारनाथ महतो ने कहा कि, हमारा संघ हमेशा अपने साथियों और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहता है। यह सहयोग हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा है और आगे भी हम इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे।
वहीं अर्जुन महतो ने कहा कि, दु:ख की इस घड़ी में किसी परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। हम सभी शिक्षकों ने मिलकर जो सहयोग दिया है, वह हमारी एकजुटता और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। सहायक अध्यापक संघ की यह पहल हमेशा से सराहनीय रही है। समय-समय पर संघ द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के प्रयास किए जाते रहे हैं, जिससे समाज में एकता और सहयोग की भावना और मजबूत होती है। मौके पर नीलकमल वर्मा, उमेश महतो, मनोहर घासी, राजेंद्र ठाकुर आदि सहायक अध्यापक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply