प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमा कला पंचायत ग्राम टकाहा रहिवासी रामफल महतो का 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार का शव 26 मई को पोस्टमार्टम के बाद पैतृक आवास पहुंचा। मृतक का शव घर पहुंचते ही माता पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के चीख और चीत्कार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। वहीं गांव में मातम पसरा है।
ग्रामीणों ने बताया कि राहुल कुमार गुजरात में काम करता था। बीते 22 मई को अपना घर पेटरवार के टकाहा आया था। घर आने के बाद वह अपना मामा के घर पिछरी गया था। बाइक से घर वापस आने के क्रम में बीते 24 मई को जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया था। इसके बाद इलाज के लिए उसे बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी। बताया गया कि रोजी-रोटी के लिए मृतक के पिता रामफल महतो विशाखापट्टनम में काम करते थे। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का दाह संस्कार 26 मई को अम्बागढ़ तट पर किया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply