Advertisement

बोकारो में आर्ट ऑफ लिविंग का निःशुल्क हैप्पीनेस सेंटर शुरू

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो चैप्टर द्वारा 14 जून से बोकारो के सिटी सेंटर सेक्टर-4 में नए निःशुल्क हैप्पीनेस सेंटर की शुरुआत की जा रही है। गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के आशीर्वाद से प्रारंभ इस केंद्र का उद्देश्य समाज में योग, ध्यान, प्राणायाम एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है।

बेंगलुरु आश्रम से आए आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक योगराज ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि आधुनिक जीवन शैली में तनाव, चिंता, अवसाद एवं अनिद्रा जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में योग और मेडिटेशन हर आम व् खास की आवश्यकता बन गयी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग केवल आसनों तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवनशैली है, जो शरीर, मन और भावनाओं का संतुलन स्थापित करता है।

उन्होंने युवाओं में बढ़ते दबाव, एकाग्रता की कमी और मानसिक असंतुलन पर चिंता जताते हुए कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान से आत्मविश्वास एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है। कहा कि इस केंद्र में नियमित योग, प्राणायाम एवं ध्यान सत्रों के साथ निःशुल्क काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर डीडीसी सह योग शिक्षक डॉ आर.एन. प्रसाद, सुभाष महतो, सुनील कुमार, विजय मोहंती, रेखा चौधरी, दिलीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, इंदु अग्रवाल, नीता, पुष्पलता, सियाराम शरण, शिव कुमार जिंदल, पुष्पा सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *