नाबालिग से पच्चास वर्ष उम्र होने पर भी शिरोमणि को नहीं मिला नियोजन
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत रहिवासी स्व. नरेंद्रनाथ मंडल के पुत्र शिरोमणि मंडल ने सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) को बीते 7 जनवरी को अपने नियोजन से जुड़ा आवेदन दिया है।
शिरोमणि द्वारा सीसीएल के सीएमडी को भेजे अपने आरक्षित (रिजर्व) नियोजन की मांग की गयी है। आवेदन के अनुसार उनके दिवंगत पिता ने सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र के डीआरडी/आरडी परियोजना में अधिग्रहित भूमि के एवज में नियोजन के लिए वर्ष 1985 में अपने दोनों पुत्रों क्रमशः फणींद्रचंद्र मंडल एवं शिरोमणि मंडल के नाम पर प्रपत्र भरा था।जिसमें बड़े पुत्र को नियोजन मिल गया, पर उस वक्त नाबालिग होने कारण छोटा पुत्र शिरोमणि का नियोजन बालिग होने तक विभागीय प्रावधानुसार आरक्षित (लंबित) रखा गया।
इसलिए कि तब वे नाबालिग थे। इसका जिक्र बीते 1996 में प्रबंधन, अनुमंडल प्रशासन व रैयतों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान कार्यवृत की पारा नंबर-16 में यह पूर्णरूप से तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) द्वारा किया गया है।
अपने आवेदन में आवेदक शिरोमणि मंडल ने कहा है कि बीते वर्ष 27 नवंबर को प्रबंधन व ग्रामीण रैयतों के बीच असफल वार्ता के क्रम में प्रबंधन द्वारा प्राप्त छायाप्रति से इस बात का खुलासा हुआ कि प्रबंधन ने अबतक उक्त रैयत को धोखे में रखा है। आवेदन की प्रति क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट)को प्रेषित करते हुए अविलंब उचित न्याय दिलाते हुए उन्होंने शीघ्र पूर्व आरक्षित नियोजन की मांग की है।
![]()













Leave a Reply