प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में छत्रु राम महतो चौक पेटरवार स्थित दिवंगत डॉ अमर कुमार श्रीवास्तव भवन में साध्वी डेंटल केयर का समाजसेवी अनीता सिन्हा और बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने 28 मार्च को फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने जगत प्रहरी से एक विशेष भेंट में कहा कि पेटरवार क्षेत्र के लिये यह डेंटल केयर एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवा पढ़ लिख कर गांव को छोड़ कर शहर की ओर जा रहे है। वहीं डॉ स्वीटी कुमारी को बधाई देना होगा कि वो पढ़ लिख कर और डॉक्टर बनने के बाद अपने क्षेत्र में क्लिनिक खोल कर गरीब गुरबो की मदद करने की सोच रखती है। बताया कि यह क्लिनिक निवतम व आधुनिक उपकरणों से लेस है, जिससे रोगियों को काफी सहूलियत मिलेगा।
वहीं डॉ सृष्टि सिन्हा ने बताया कि अभी के समय में रहिवासी दूर दराज नहीं जाना चाहते और वे इस जगह में रहती है। इसी लिये अपने घर पर ही क्लिनिक खोलना उचित समझा। कहा कि अपने क्षेत्र में जरूरतमंद को सस्ती ईलाज उपलब्ध करा सकूँ, यह मेरे लिए शौभाग्य की बात है। मेरी सोंच सामाज में जुड़ कर सामाज की सेवा करना है।
![]()













Leave a Reply