प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो नील के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर रहिवासी स्वर्गीय धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र अनिकेत राज ने बेंगलुरू मे आयोजित पावर लिफ्टिंग कंपीशन के सिनियर ओपेन श्रेणी में वेट 87.7 किलो ग्राम में दूसरा स्थान प्राप्त किया। राज ने रजत पदक प्राप्त कर बेरमो कोयलांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अनिकेत ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने माता, दिवंगत पिता एवं गुरू को श्रेय का कारण बताया। उनका सपना है कि वह भारत देश के लिए पावर लिफ्टिंग खेलें। इस खुशी के मौके पर मिठाई बांटी गई। अनिकेत को बधाई देने वालो मे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय सहित रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह, उत्तम सिंह, ओम शंकर सिंह, गणेश मल्लाह, महफूज, श्रीकांत मिश्रा, नवीन श्रीवास्तव, आशीष झा, अमरजीत कुमार, बैजनाथ सिंह, मनोज सिंह, अनुरंजन झा, धीरज पांडेय, मधुकर, सतपाल सिंह आदि शामिल हैं।
![]()













Leave a Reply