Advertisement

एमजीएम स्कूल बोकारो का अमन भोपाल साईं सेंटर द्वारा जूडो खेल के लिए चयनित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए एमजीएम स्कूल बोकारो के आठवीं का छात्र अमन कुमार ने हरियाणा, त्रिपुरा, यूपी, बिहार को शिकस्त देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया था। यह आयोजन बीते वर्ष 18 से 20 नवंबर को हैदराबाद व् तेलंगाना में आयोजित की गई थी।

जूडो संघ बोकारो के सचिव एवं अमन के जूडो प्रशिक्षक राजीव सिंह ने 26 मई को बताया कि अमन बोकारो के पहले ऐसे खिलाड़ी है जो फेडरेशन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में पदक जीता है तथा राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।

बताया कि अमन के सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर उनका ट्रायल भोपाल साईं सेंटर के द्वारा लिया गया था, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल साइ सेंटर में किया गया। उसकी इस कामयाबी पर बोकारो एवं झारखंड के जूडो खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। कई खिलाड़ी उनके चयन पर जूडो खेल में अपने भविष्य को देख रहे हैं।

अमन के इस कामयाबी पर एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर डॉक्टर जोशी वरघेसे, स्कूल प्रबंधन कमेटी और झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी, सचिव परीक्षित तिवारी, बोकारो जूडो संघ के अध्यक्ष विनय आनंद एवं समस्त पदाधिकारी ने अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *