Advertisement

तालगड़िया में होटल क्लार्क्स इन का फीता काटकर अक्षरा सिंह ने किया शुभारंभ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के तालगड़िया में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल क्लार्क्स इन का 28 मार्च को भव्य शुभारंभ धूमधाम से किया गया।

इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने फीता काटकर होटल का उद्घाटन किया और पूरे परिसर का निरीक्षण भी किया।

होटल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि यह होटल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें लग्ज़री कमरे, मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और अन्य आधुनिक सेवाएं शामिल हैं। कहा कि इससे न केवल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि इस तरह के आधुनिक होटल खुलने से शहर की पहचान और भी मजबूत होती है तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने होटल प्रबंधन को इस पहल के लिए साधुवाद दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर कई गणमान्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में रहिवासी उपस्थित रहे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *