Advertisement

चैती दुर्गा पूजा सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्य पुरस्कृत

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के केंद्रीय मार्केट बोकारो थर्मल में आयोजित मां चैती दुर्गा पूजा समारोह 28 मार्च को प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया।

इस अवसर पर बोकारो थर्मल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे बाजे के साथ पूजा समिति के सदस्यों ने प्रतिमा को बोकारो थर्मल में भ्रमण कराया तथा सिक्स यूनिट कोनार नदी में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया।

वही बीते 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर बोकारो थर्मल क्लब मैदान में आयोजित लाठी खेल एवं नाटक तथा झाकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नया बस्ती अखाड़ा कमिटी, द्वितीय स्थान मुर्गी फार्म अखाड़ा कमिटी एवं तृतीय स्थान हरिजन बस्ती कमिटी रही, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, वरीय भाजपा नेता भरत यादव, श्रवण सिंह, पीजी सेन, सच्चिदानंद यादव, मंटू प्रसाद, गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि विकाश सिंह उफ़ बबलू, बी पंचायत के मुखिया चंद्रदेव घासी, डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, सीमा देवी, रामलाल पासवान, विश्वजीत समादार, बिनोद सिंह, मनीष नायक, रिंकू सिंह, सुपन समाज के मुखिया प्रदीप राम, राजकुमार राम, अरघा बासु सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *