परिवार वालों की सहमति के बाद प्रेमिका गई ससुराल
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते एक प्रेमी जोड़ा 22 नवंबर को बोकारो थर्मल थाना पहुंच गए। यह बोकारो थर्मल के लिए चर्चा का विषय बन गया।
बताया जाता है कि 24 वर्षीय युवक प्रशांत रविदास बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर बी पंचायत के सीसीएल फेस टू कॉलोनी का रहने वाला है, जबकि 21 वर्षीय युवती भी गोविंदपुर बी पंचायत के हीं जरवा बस्ती की रहने वाली है। युवक युवती ने बालिग होने का प्रमाण पुलिस को देते हुए बताया कि दोनों के बीच विगत एक वर्ष से प्रेम प्रसंग है। दोनों ने परिजनों की असहमति के बाद पहाड़ी मंदिर में विवाह कर लिया है। अब दोनों साथ में रहना चाहते हैं। अंतर्जातीय होने के कारण उनके घर वाले विवाह का विरोध कर रहे हैं।
मामले में बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पहुंचे प्रेमी जोड़े के परिवार वालो सहित स्थानीय गोविंदपुर बी पंचायत के मुखिया चंद्रदेव घासी को थाना बुलाया। पुलिस पदाधिकारी एवं मुखिया के समक्ष दोनों के परिवार वालो ने विवाह पर सहमति जताई। उसके बाद लिखित शपथ करवा कर बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने युवती के पिता के सहमति के बाद युवती को प्रेमी सह पति के साथ उसके घर भेज दिया।
![]()













Leave a Reply