Advertisement

सेफ्टी सुरक्षा विभाग बीएसएल पर अतिरिक्त बोझ-बी. के. चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जय झारखंड मजदूर समाज द्वारा बीएसएल प्लांट मे चलाये जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत 22 नवंबर को शॉप्स एन्ड फाउन्ड्री मे काम करने वाले सैकड़ो इस्पात कर्मीयों और ठेका कर्मीयों ने फाईव स्टोर के सामने प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रर्दशन किया।

प्रदर्शन के उपरान्त एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मजदूरों ने अपनी वेदना बताते हुए कहा कि वे पूरी इमानदारी और मेहनत से उत्पादन करते हैं, बावजूद उन्हें आर्थिक और मानसिक शोषण झेलना पड़ता है। ठेकेदार को बैंक मे गये वेतन मे से पैसा लोटाना पड़ता है। महिना भर ड्यूटी करने के बाद भी मास्टर रोल मे कम हाजरी दिखाया जाता है। सेफ्टी बूट, दस्ताना, वेल्डिंग एप्रोन, साबून, हेलमेट मांगने पर गेट पास रोकने का धमकी मिलता है। साथ साथ असुरक्षित काम करने से मना करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।

बैठक की अध्यक्षता विभागीय नेता आर आर सोरेन जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया। बैठक में शामिल दर्जनो मजदूरों के बातों को सुनने के उपरान्त झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी ने बीएसएल प्रबंधन को आड़े हाथों लिया।

महामंत्री चौधरी ने कहा कि अपने दायित्व के निर्वाहन में असफल सुरक्षा विभाग को बन्द कर कम्पनी का करोड़ो रूपया को बचाने का काम करना चाहिए। प्रबंधन को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ जहाँ मजदूरों के खुन पसीने से सेल उत्पादन और मुनाफा मे छलांग लगा रहा है, वहीं इस्पाकर्मीयों का 39 महिने का एरियर, युनियन चूनाव, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे बदलाव जैसे अहम सवालों पर गुंगा और बहरा बना है। वहीं दुसरी ओर ठेकाकर्मीयों से असुरक्षित पुराने और जर्जर हो चूके उपकरणों से जोर जबर्दस्ती काम लिया जा रहा है।

पहले सुरक्षा फिर काम का खोखला नारा देने वाला प्रबंधन दुर्धटना घटित होने के बाद कागज पर इनक्वायरी कमिटी बनाकर लिपापोती करने का काम करता है, लेकिन जो मजदूर असमय काल के गाल मे चला जाता है, उनके आश्रित को नियोजन तो मिलता है, लेकिन जो अपंग हो जाता है उसका फिक्र नही करता है कि उसके साथ उनके आश्रितों का भरन पोषण कैसे होगा। इसलिए ऐसे मजदूर के आश्रित को भी नियोजन देना होगा। साथ साथ जिस तरह प्लांट में इस्पातकर्मी के मृत्युपरान्त ट्रीट किया जाता है, उसी प्रकार ठेकाकर्मीयों के साथ भी करना चाहिए।

चौधरी ने कहा कि मजदूर बहुत बर्दाश्त किया अब आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है। इसलिए जल्द से जल्द सभी प्रकार का भत्ता, यूएसडब्लू को मोटर साइकिल पास, एसडब्लू का परिवार सहित बीजीएच मे मुफ्त ईलाज, समयबद्ध प्रमोशन, मनी कट पर रोक, इन्सेंटिव रिवार्ड इत्यादि मांगो को जल्द से जल्द पूरा करे, अन्यथा जनजागरण कार्यक्रम के बाद हड़ताल का नोटिस देकर प्लांट का चक्का जाम भी किया जा सकता है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, अनिल कुमार, एस के सिंह, आर आर सोरेन, धीरेंद्र मांझी, एस के टूडू, जे एल चौधरी, ए डब्लू ए अंसारी, रौशन कुमार, बिनोद कुमार, सुरेश प्रसाद, कार्तिक सिंह, चन्द्रशेखर, राजेन्द्र प्रसाद, शशिकांत, दयाल मांझी, आशिक अंसारी, शशिभूषण, शिवनाथ, रामेश्वर बराईक, पिन्टू कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, मंजीत कुमार, इमरान इत्यादि ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *