प्रहरी संवाददाता/पेटरवार/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के सीसीएल ढोरी क्षेत्र में वर्षों से फल-फूल रहे अवैध कोयला कारोबार पर आखिरकार प्रशासन का बड़ा प्रहार 17 अप्रैल को देखने को मिला। सुभाषनगर स्थित तारा मंदिर के समीप घने जंगलों में गुप्त रूप से संचालित कोयला माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए संयुक्त टीम ने दर्जनों अवैध सुरंगों को पूरी तरह बंद कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि इन जंगलों के भीतर लंबे समय से अवैध खनन का एक संगठित तंत्र विकसित हो चुका था। जमीन के अंदर गहरी-गहरी सुरंगें बनाकर कोयले की चोरी की जा रही थी। उक्त सुरंगें सिर्फ साधारण गड्ढे नहीं, बल्कि माफियाओं की मोटी कमाई का जरिया था, जहां से प्रतिदिन लाखों रुपये का अवैध कारोबार संचालित होता था। स्थानीय स्तर पर यह काला धंधा एक समानांतर अर्थव्यवस्था की तरह फल-फूल रहा था।
इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए बेरमो पुलिस, वन विभाग, सीआईएसएफ और सीसीएल सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से योजना बनाकर छापेमारी की। बताया जाता है कि जैसे ही टीम जंगल के अंदर पहुंची, मौजूद माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से घबराकर अवैध खनन में लगे माफिया व् उनके गुर्गे अपने उपकरण और सामग्री छोड़कर मौके से फरार हो गए। कई स्थानों पर ताजा खुदाई और हाल ही में उपयोग किए गए औजार भी बरामद किए गए, जो इस बात का प्रमाण हैं कि अवैध खनन का कार्य लगातार जारी था।
सुरक्षा बलों ने बेहद सावधानी के साथ एक-एक कर सभी सुरंगों की पहचान की और उन्हें बंद करने की प्रक्रिया शुरू की। कई सुरंगों को मिट्टी भरकर, तो कई को विस्फोटक और भारी मशीनों की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, ताकि भविष्य में उनका दोबारा उपयोग न हो सके।
अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य सिर्फ तत्काल रोक लगाना नहीं, बल्कि अवैध खनन की जड़ों को समाप्त करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि अब इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोयला चोरी या अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी धंधेबाज या गिरोह दोबारा इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
क्षेत्र के रहिवासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया है। रहिवासियों कहना है कि अवैध खनन के कारण जहां एक ओर पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा था, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ गयी थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और शांति का माहौल मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। कुल मिलाकर, सीसीएल ढोरी क्षेत्र में की गई यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध कोयला कारोबार पर करारा प्रहार है, बल्कि यह एक स्पष्ट संदेश भी है कि कानून के आगे किसी की नहीं चलेगी। आने वाले दिनों में प्रशासन की सख्ती इस बात पर निर्भर करेगी कि इस काले कारोबार की जड़ें कितनी गहराई तक खत्म की जाती है।
सुभाषनगर के तारा मंदिर के समीप जंगल मे अवैघ रूप से चल रहे कोयला खनन कार्य को बंद कराने को लेकर ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक के आदेशानुसार क्षेत्रिय सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे 13 अवैध सुरंगो को जेसीबी द्वारा भरा गया। ज्ञात हो कि सुभाषनगर के समीप ताराबेडा के जंगलों में सालों से पनप रहे कोयला माफियाओं के काले साम्राज्य को बेरमो पुलिस, फॉरेस्ट विभाग, सीआईएसएफ और सीसीएल सुरक्षा टीम ने मिलकर जमींदोज कर दिया।संयुक्त टीम ने जंगल के भीतर छिपाकर चलाए जा रहे दर्जनों अवैध कोयला सुरंगों पर ऐसा प्रहार किया कि पूरी अवैध खनन की जड़ें हिल गईं। ये सुरंगें सिर्फ गड्ढे नहीं थीं, बल्कि कोयला माफियाओं की मोटी कमाई का अड्डा था, जहां से रोजाना लाखों का काला कारोबार फल-फूल रहा था।
छापेमारी के दौरान माफियाओं में भगदड़ मच गई। जो जहां था, वहीं से जान बचाकर भाग निकला। सुरक्षा बलों ने एक-एक सुरंग को चिन्हित कर बंद किया, मानो अवैध धंधे की हर सांस पर ताला जड़ दिया गया हो। अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है अब नहीं चलेगा कोयला चोरी का खेल। साफ कर दिया गया है कि अगर किसी ने दोबारा इस इलाके में अवैध खनन की हिम्मत की, तो सीधे सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।
छापामारी में बेरमो थाना से जोशफ तिर्की, नेमन तिगा, जितेन्द्र दास, फॉरेस्ट विभाग से प्रभारी वन पाल दुर्योधन महतो, मुकेश कुमार महतो, जगदीश कुमार, अक्षय कुमार मुंडा एवं सहयोगी, सीआईएसएफ से एच के सिंह, भरत रजक, संजीव कुमार, क्राइम से मुकेश शर्मा, प्रताप कुमार, अमलो माइंस के सेफ्टी ऑफिसर सुमन, एरिया सुरक्षा इंचार्ज शिलचंद, अनाम वारिस, कृपाल सिंह, मानिक दिगार, मुकेश कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार रजक, दिलचंद महतो आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply