Advertisement

आर्या डिजिटल ओटीटी पर 1200+ वेब सीरीज और 850+ भोजपुरी फिल्मो का जखीरा

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। आर्या डिजिटल ओटीटी पर घर बैठे दर्शक 1200 से भी अधिक फिल्में वेब सीरीज और 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में देख सकते हैं। दर्शक अपने मोबाइल एवं टीवी पर आर्या डिजिटल ओटीटी डाउनलोड कर न्यूनतम सब्सक्रिप्शन लेकर भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं।

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने 26 मार्च को बताया कि हॉलीवुड सहित साउथ की फिल्में हिंदी और कई भाषाओं में वेब सीरीज, फिल्में आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज हैं। डाउनलोड्स जल्दी ही 5 लाख होने को हैं और यूट्यूब पर मिलियन व्यूज सब्सक्राइबर्स हैं। आम जनों के बजट में आर्या डिजिटल ओटीटी एक बेहतर मनोरंजन का विकल्प हैं।

जिसमें फैमिली ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस, एक्शन सहित सभी प्रकार के कंटेंट विभिन्न उम्र के दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी के बाद जल्दी ही सैटेलाइट टीवी चैनल्स भी आर्या टेलीपोर्ट द्वारा दर्शक देख सकेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *