एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी एवं गिरिडीह सांसद के पक्ष में 14 मई को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के उपरघाट के पलामू पंचायत में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। नेतृत्व आजसू नेता महेंद्र महतो कर रहे थे।
डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट पलामू पंचायत में तूफानी जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने वर्तमान सांसद का 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धि को जनता के बीच में बताया। वही नावाडीह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफी मजबूत स्थिति में है।
कहा कि वर्तमान सांसद के द्वारा ऊपरघाट की जनता को सरूबेड़ा से पिलपिलो तक पीसीसी पथ निर्माण एक बड़ी सौगात दी गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी एक स्वर में ठाना है कि फिर से गिरिडीह लोकसभा से चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाएंगे।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि जगरनाथ महतो, पूजा कुमारी, बसन्त महतो, तुलसी कमार, यमुना प्रसाद, पार्वती देवी, चिनिया देवी, जानकी देवी, गीता देवी, यशोदा देवी, दुलारी देवी, गूंजा देवी, निशा कुमारी आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply