एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी में बीते 11 मई की देर रात चोरों ने अजय सिंह के आवास का ताला तोड़ कर नगद सहित जेवरात और कीमती कपड़े की चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार दूसरे दिन 12 मई की अहले सुबह पड़ोसी राहुल कुमार ने देखा कि अजय सिंह के आवास के मुख्य गेट का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा व आलमारी टूटी हुई थी। उसमें रखे जेवरात, नगद, महंगे कपड़े सहित अन्य सामान गायब था।
उन्होंने घटना की जानकारी बेरमो थाना और अजय सिंह सहित स्थानीय रहिवासियों को दी। बताया गया कि अजय सिंह के रांची से लौटने पर पता चलेगा कि चोरों ने क्या-क्या चुराया है। इधर सूचना मिलते ही बेरमो थाना के सहायक अवर निरीक्षक अनुप नारायण सिंह मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरु कर दी है।
कॉलोनीवासियो ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि, उक्त कॉलोनी मे चार दिन पूर्व सुरेश ठाकुर के यहां भी चोरी हुई थी। साथ ही साथ अनुग्रह नगर मे भी चोरी की घटना को अंजाम दी गयी थी।
इस अवसर पर मजदूर नेता विकास सिंह, राहुल कुमार व् विनोद शर्मा सहित अरूण पांडेय, बिगन तिवारी, गुप्तेश्वर प्रसाद, वृजनंदन प्रसाद आदि मुख्य रूप उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply