Advertisement

हरिबोल संकीर्तन के दूसरे दिन अंगवाली में श्रद्धालुओं की अपार भीड़

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के श्रीहरिमंदिर प्रांगण में बीते 10 मई को आयोजित 72 घंटे का अखंड बांग्ला संकीर्तन हरिबोल में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार बांग्ला संकीर्तन हरिबोल के दूसरे दिन 11 मई को रात-दिन दो तीन वैष्टमदल के सदस्य ढोल, झाल के ताल पर संकीर्तन करते रहे।

संध्या सात बजे से रात ग्यारह बजे तक झारखंड के गायछंदा व पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की वैष्टम दल समूह बांग्ला गान हरिबोल संकीर्तन व आधा दर्जन युवतियों की सामूहिक नृत्यगान प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर हो उठे।

श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अधिक थी। यहां आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तरह सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *