Advertisement

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 21,060 केजी जावा महुआ व् 370 लीटर अवैध देशी शराब जब्त

एस. पी. सक्सेना/विजय कुमार साव/बोकारो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर 10 मई को एकबार फिर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में जत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हांथ लगी है। टीम ने 21,060 किलोग्राम जावा महुआ व् 370 लीटर अवैध देशी शराब जब्त करने में सफलता पायी है।

जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने 10 मई को बोकारो जिला के हद में गोमियां थाना क्षेत्र के तेनुघाट डैम किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की। मौके से उत्पाद टीम ने 21,060 केजी जावा महुआ शराब एवं 370 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया।

बताया जाता है कि छापेमारी के क्रम में संदिग्ध अभियुक्तों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित दर्जनभर सशस्त्र बल शामिल थे।

ज्ञात हो कि, लोकसभा आम चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर हीं अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *