Advertisement

हितधारको का भूमि विवाद को लेकर अंचल कार्यालय में कैंप कोर्ट का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बरलंगा से कसमार तक राजमार्ग निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहित मौजा के हितबद्ध रैयतों के भूमि संबंधी विवादों का निपटारा को लेकर बीते दिनों कसमार प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। कैंप कोर्ट बोकारो जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त कैंप कोर्ट में मुख्य रूप से ज़िला भू-अर्जन पदाधिकारी, कसमार अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा मौजूद थे। कैंप कोर्ट में गर्री, कसमार व् जामकुदर आदि गांवों के रैयत शामिल हुए। जिसमें संबंधित भूमि के दस्तावेजों का जांच किया गया और कई मामलों निपटारा भी किया गया।

इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि जो भी विवादित भूमि है उसका खतियान, रजिस्ट्री डीड, पर्चा के साथ अद्यतन आनलाईन रसीद जमा करें। इसके बाद हीं हितधारक जमीन का मुआवजा भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में प्रगति लाने का निर्देश आया है।

उन्होंने बताया कि बेवजह विवाद करने वाले रैयतों का मुआवजा राशि संबंधित कोषागार में जमा करा दिया जायेगा। मौके भू-अर्जन के प्रधान सहायक रूपेश कुमार, अमीन, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी समेत दर्जनों रैयत मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *