Advertisement

झारखंड आंदोलनकारी के श्राद्ध कार्यक्रम में दर्जनों गणमान्य शामिल

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय इंदरजीत मांझी का श्राद्ध कार्यक्रम 8 मई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम आंदोलनकारी मांझी के बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के रामडीह स्थित उनके पैतृक आवास में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड आंदोलनकारी रामडीह रहिवासी दिवंगत मांझी के श्राद्ध कार्यक्रम में विभिन्न राजनितिक दल, सामाजिक कार्यकर्त्ता के दर्जनों गणमान्य जनों ने आकर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देनेवालों ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय इंदरजीत मांझी का राज्य अलग आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था, जिसके चलते इन्हे भुलाया नहीं जा सकता है। वे अलग राज्य के लिए हमेशा लड़ाई करते रहें। अन्ततः झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला।

मौके पऱ प्रकाश महतो, रविन्दर हांसदा, अमित कुमार, सुरेश कुमार, वीरेंद्र मांझी, कुलदीप कुमार, रुद्रनाथ मुर्मू, विजय कुमार आदि गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *