Advertisement

एनआइसी कक्ष में मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित एनआइसी कक्ष में 8 मई को मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया।

जानकारी के अनुसार सामान्य प्रेक्षक गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र अरूण महेश बाबु एवं निर्वाची पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन में पीठासीन पदाधिकारी, पी-वन, पी-टू एवं पी-थ्री मतदान कर्मियों का नाम शामिल है।

मौके पर कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह डीडीसी संदीप कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी गोमियां सह अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बोकारो सह अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बोकारो सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अशोक कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी चंदनकियारी सह डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी धनंजय कुमार, कार्मिक कोषांग की नोडल पदाधिकारी शालिनी खालखो आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय हो कि, गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान आगामी 25 मई को होना है। इसमें कुल 6860 पुरूष मतदान कर्मी, 198 महिला मतदान कर्मी को लगाया गया है। इसमें पीठासीन पदाधिकारी, पी-वन, पी-टू एवं पी-थ्री मतदान कर्मी व रिजर्व कर्मी शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *