Advertisement

इंडिया समर्थक उम्मीदवार के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाकर मांगा वोट

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। इंडिया गठबंधन समर्थको ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में समस्तीपुर तथा उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 8 मई को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता एवं समस्तीपुर के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी के पक्ष में 8 मई को भाकपा माले एवं कांग्रेस कार्यकर्ता संयुक्त रूप से समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर वार्ड-26 कोईरी टोल से घर-घर चलो अभियान शुरू किया।

बताया जाता है कि इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मोतीपुर स्कूल, पैक्स, ब्रह्म स्थान होते हुए दक्षिणबाड़ी टोला, वार्ड-27 मार्ग से वार्ड-25 तथा पुनः वार्ड-26 पहुंचकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

अभियान का नेतृत्व भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले प्रखंड कमिटी सदस्य राजदेव प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, बासुदेव राय, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मल्लिक, अमित कुमार केशरी, संजय राय, सुरेंद्र महतो, अमित कुमार, मो. एहतेराम, ऐपवा जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह आदि ने किया।

मौके पर माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं कांग्रेस नेता अब्दुल मल्लिक ने कहा है कि इंडि गठबंधन की सरकार बनने पर गठबंधन से जुड़े घटक दलों ने घोषणा पत्र में गरीबों को 10 किलो अनाज, आदि।

गैस सिलेंडर की कीमत 5 सौ रूपये फिक्स करने, 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, किसानों का लोन माफ करने, फसलों पर एमएसपी देने, रक्षाबंधन में गरीब महिलाओं को 1 लाख रूपये देने, नौजवानों को नौकरी देने आदि का वादा किया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि जनहितैषी उक्त घोषणा को लागू किया जा सके।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *