Advertisement

संवेदनशील बूथ पर गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने पहुंचकर लिया जायजा

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। लोकसभा चुनाव को लेकर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक शर्मा ने जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इस क्रम में पोखरिया गांव के पोंचरी उत्क्रमित विद्यालय के बूथ का उन्होंने निरीक्षण किया तथा कानून व्यवस्था को लेकर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।

बूथ निरीक्षण के क्रम में एसपी स्थानीय रहिवासियों से मिलकर उनकी समस्या से रूबरू हुए। वहीं जर्जर स्कूल भवन को मरमत करने का निर्देश दिए। उन्होंने शांत और निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर मतदान करने को लेकर रहिवासियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने को कहा गया है। एसपी ने क्षेत्र के मतदाताओं से कहा कि अधिक से अधिक मतदान करे। साथ हीं उन्होंने पहले की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढाने को लेकर भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसपी ने रहिवासियों को मतदान जागरूकता को लेकर शपथ दिलाये। इस दौरान एसपी ने कहा कि मतदान केन्द्र में गर्भवती महिलाओं के साथ 85 वर्ष के उम्र के वृद्धा को भी मतदान देने में सुविधाएं उपलब्ध होगी तथा दिव्यांग जनों के लिए अलग से सुविधा है। कहा कि किसी भी मतदाता को मतदान में परेशानी नही होगी।

मौके पर बगोदर के अंचलाधिकारी (सीओ) सुषमा सोरेन, थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी, मुखिया प्रदीप महतो, शिक्षक भुनेश्वर महतो सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *