Advertisement

जब तक मोदी हैं आदिवासियों, दलितों का आरक्षण खत्म करना असंभव-गीता

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सिंहभूम से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा 5 मई को तूफानी जनसम्पर्क अभियान में नोआमुंडी प्रखंड के सेल दौरी, पोखरपी, लोकेसाई, रेडांगबेड़ा, उईसीया, कातिकोडा, बाहदामुंडा टोला, रोबड़ोसाई ,कूचीबेड़ा, कुटिंगता, बड़ाकुमरिता, महदी बोकारो सीडिंग, नोआमुंडी क्षेत्र का सघन दौरा की। उक्त स्थलों पर उनका क्षेत्र के रहिवासियों ने स्थानीय रीति रिवाज से उनका भब्य स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान नोआमुंडी में भाजपा की चुनावी कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी गीता कोड़ा ने किया। इस अवसर पर प्रत्याशी कोड़ा ने ग्रामीणों को बताया कि बीते 3 मई को पीएम मोदी चाईबासा में आकर आप सभी को प्रणाम जोहार कहे हैं। मोदी कहें हैं कि झारखंड से भारतीय जनता पार्टी का दिल का रिश्ता है। वे यहां की जनता की भावनाओं को समझतें है।

गीता ने कहा कि मोदी ने कहा कि झारखंड राज्य भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी बाजपेयी ने बनाया था। तब इसका विरोध कांग्रेस तथा राजद पार्टी ने किया था। कहा कि पहले कांग्रेस वाले 1 रुपया भेजते थे तो जनता को केवल 15 पैसे ही मिलते थे, अभी मोदी सौ रुपये भेजतें हैं तो जनता को पूरा सौ रुपया मिलता है।

कोड़ा ने बताया कि मोदी ने कहा है कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी के सांसद के घर से 300 करोड़ से ज्यादा नगद रुपये बरामद हुए, जिन्हें गिनने में मशीने भी हांफ गई थी। कहा कि झारखंड में आज सेना के जमीन की लूट हो रही है। जमीन लूट में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता पकड़े जाते हैं तो बोलतें है झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कि गलत हो रहा है।

कोड़ा ने कहा कि आजकल झारखंड में शराब घोटाले हो रहें है। खदानों की लूट चल रही है। कांग्रेस और झामुमो वालों के बीच लूटने और भ्रष्ट्राचार करने की रेस चल रही है। गीता कोड़ा ने ग्रामीणों को कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि जब तक वे जिंदा हैं, कोई आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों का आरक्षण खत्म नही कर सकता। कहा कि जब तक मोदी जिंदा हैं कोई संविधान बदल नही सकता।

गीता कोड़ा हमलावर होतें बोली कि राज्य में झामुमो और कांग्रेस की सरकार घुसपैठियों को जगह दे रही है, इससे आदिवासियों की संख्या घट रही है। झारखंड की बहन बेटियां सुरक्षित नही हैं। जबकि भाजपा की प्राथमिकता आदिवासियों का विकास करना है, जिसपर आदिवासी मंत्रालय देश मे पहली बार भाजपा सरकार ने बनवाया, एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनवाया।

कोड़ा ने ग्रामीणों से निवेदन कर कहा कि आप अपना स्नेह प्यार मोदीजी को दें। वे फिर प्रधानमंत्री बने, जिससे मैं इस क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों को खुलवा कर रोजगार और पलायन की घोर समस्या से जनता को निजात दिलवा सकू।

नोआमुंडी बाजार से जोजो कैप तक मंडल अध्य्क्ष चंद्रमोहन गोप की अगुवाई में मोटर साइकिल रैली में प्रत्याशी शामिल हुईं। जिसमे उनके साथ महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुतुल पूर्ती, अशोक पान, महामंत्री चैतेन गोप, बमिया चम्पिया, मांगीलाल केराई, प्रदीप प्रधान, रानी तिरिया, जुली बेहरा, पिंकी चम्पिया, रोतना पूर्ति, बाबूलाल मांझी, ऊषा सिंकू, संजय घोष, लालमोहन दास, राणा बोस, चन्द्रभानु गोप, रघुनाथ रॉउत के अलावे अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *