Advertisement

बड़ाजामदा फॉरेस्ट कैम्प नाका गेट के समक्ष थाना द्वारा वाहन जांच

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 5 मई को बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट कैम्प नाका गेट क्षेत्र में वाहनों की जांच की गयी।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी विकास कुमार की द्वारा वाहन जांच के क्रम में बगैर हेलमेट वाहनों का परिचालन करने वालों पर नकेल कसी गई। साथ हीं हिदायत देते हुए सुरक्षा के हर पहलू को आधार बनाते हुए वाहनों को चलाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया।

इसके अलावा जांच के क्रम में चार पहिया वाहनों में रखे गए समानों के अतिरिक्त बैग व संदिग्ध सामानों की भी चेकिंग की गई। मौके पर दर्जनों पुलिसकर्मियों को चाक-चौबंद देखा गया, जिन्होंने छोटे बड़े वाहन के चालकों को सुरक्षा के हर पहलुओं को अपनाकर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *