प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की 5 मई को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में आम सहमति के तहत ट्रस्ट का पुनर्गठन किया गया।
बैठक के प्रारंभ में ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास के पर्यवेक्षण में बीते दिनों यहां आयोजित श्रीराम चरित मानस यज्ञ में ट्रस्ट द्वारा कलशधारियोंं की सेवा तथा मानस स्थल पर व्यास टीम, पाठ करने वालों तथा पुजारियों को सम्मानित किए जाने संबंधी आय-व्यय का हिसाब भी किया गया।

जानकारी के अनुसार ट्रस्ट के पुनर्गठन में उपाध्यक्ष के पद पर जितेंद्र घासी, सहसचिव राजकुमार उर्फ कुंवर रजवार, उप कोषाध्यक्ष फूलकुमारी देवी आदि के नाम शामिल है। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सावित्री देवी, सचिव अंजु देवी, सहयोगी संतोष रजवार, टीम सहयोगी कमली देवी, सीता देवी, पानो देवी, दुलाली देवी सहित दर्जनों महिला सदस्या उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply