Advertisement

तेनु डैम किनारे झाड़ियों व जंगलों में लगी भीषण आग

अग्निशमन के सहयोग सेपाया गया आग पर काबू

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट से सटे तेनु डैम किनारे झाड़ियों व जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।

जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना की सूचना सरहचीया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी एवं तेनुघाट कोर्ट के अधिवक्ता नरेन्द्र सिंह ने 4 मई को अनुमंडल पदाधिकारी सहित तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार को दी।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार दल बल के साथ अग्नि शमन दस्ते के जवानो को लेकर घटना स्थल पहुंच कर झाड़ियों व जंगलों में लगे आग को बुझाने का कार्य प्रारंभ किया।

बताया जाता है कि इस अगलगी से तेनुघाट अनुमंडलीय कार्यालय एवं कोर्ट आने जाने वाले आम जनों सहित अधिवक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। पंचायत समिति सदस्य गुड़िया सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनो मे यहां सड़क किनारे झाड़ियों में आए दिन आग लग जा रही है। इससे कारगर तरीके से निबटने के लिए प्रशासन को रणनीति बनाने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *