Advertisement

उदियमान भास्कर को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। उदियमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही 15 अप्रैल को लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा अनुष्ठान का समापन विधिवत रूप से हो गया।

इसे लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में अहले सुबह से ही छठ वर्तियों ने स्थानीय छठ घाटों में पहुंचकर विधिवत स्नान कर जल में खड़े रहकर पूजा अर्चना की तथा उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तेनुघाट दामोदर नदी किनारे के साथ हीं सरहचिया, उलगड्डा आदि विभिन्न स्थानों में भक्त जनों की तथा छठ वर्तियों की उपस्थिति बड़ी संख्या में दिखी। वही तेनुघाट में पिछले कुछ सालों की अपेक्षा इस बार ज्यादा ही भीड़ नजर आई।

यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उदियमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। इस पूरे पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में विभिन्न छठ घाटों के कमेटी के पदाधिकारी के अलावा पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका रही।

अर्घ्य देते समय स्थानीय रहिवासी अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, रतन कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, योगेश नंदन प्रसाद, राजेश कुमार, प्रताप कुमार, अजय अम्बष्ट, कौस्तुभ कृष, शिवम कटरियार, गुरु कुमार, पंकज सिंह, रानी प्रसाद, लक्ष्मी गुप्ता, पुनम सिन्हा, ममता कटरियार, सुजाता प्रसाद, रीना देवी, सीता देवी, अनीता देवी, जया विश्वनाथन, रूपा सिंह सहित अन्य श्रद्धालूगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *